चम्पावत()। चम्पावत जिले के चार स्थानों पर जल्द ही आबकारी विभाग की ओर से शराब की चार नई दुकानें खोली जाएंगी। जिसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही नई दुकानों के लिए टेंडर प्रकिया की जाएगी। आबकारी विभाग की ओर से नए वितीय वर्ष के अप्रैल माह से जनपद के मंच, अमोड़ी. वालिक और पनार में चार नई दुकानें खोली जाएंगी। जिसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले साल भी विभाग की ओर से इन स्थानों पर नई दुकानों को खालने के लिए प्रक्रिया की गई थी। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण एक भी आवेदन नही आया। जिस कारण नई दुकानों का संचालन नहीं हो सका। लेकिन इस साल फिर विभाग की ओर से प्रकिया शुरू कर दी है। वर्तमान समय में चम्पावत जिले में आबकारी विभाग की ओर से देशी और विदेशी को मिलाकर 15 दुकानें संचालित की जा रही है। इन दुकानों से प्रतिवर्ष सरकार को 55 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है। राजस्व को बढ़ाने के लिए लगातार विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।