पौड़ी जिले के चार कवियो को मिला काव्य मैत्री सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिले के चार कवियों को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय काव्य मैत्री सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। नेपाल की राजधानी काठमांडू में अखिल भारतीय पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर सीतापुर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में काव्य मैत्री कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित कविता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शाहजहांपुर के कवि व शायर राज कलानवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम बीते 7 जून को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज, राकउमावि डुंगरी पौड़ी नैनीडांडा की प्रधानाध्यापिका मीना रवि, शिक्षका सुनीता बहुगुणा व माधुरी भट्ट सहित देश के अन्य प्रान्तों के एक दर्जन कवियों को इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में धराधाम इंटरनेशनल मानद कुलपति बेबिस्टोन इंटरनेशनल बाइबिल यूनिवर्सिटी जिम्बाम्बे के प्रोफेसर सौरभ पाण्डे, वरिष्ठ अधिकृत नेपाल लुम्बिनी किशोर के कर कमलों द्वारा यह सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *