चम्पावत में चार ग्रामीण सड़कें बंद

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत जिले में चार ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। इस वजह से यहां के ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कार्यदायी संस्था ने बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनों की तैनाती की है। लेकिन कई स्थानों पर मलबा आने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है।


जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लोनिवि लोहाघाट की तिमलागूंठ-पीपलढींग, पीएमजीएसवाई लोहाघाट की बाराकोट-कोठेरा, पीएमजीएसवाई चम्पावत की खटोली मल्ली-वैला और अमोड़ी-छतकोट बंद रही। बताया कि ये सड़कें लंबे समय से बंद चल रही हैं। संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने की तमाम कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सड़कों में कई स्थानों पर दीवार टूटने और मलबा आने से वाहनों का संचालन शुरू करने में दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *