लोखंडी से चकराता आ रही कार पलटने से चार पर्यटक घायल

Spread the love

विकासनगर। लोखंडी से चकराता की ओर पर्यटकों को लेकर आ रही एक कार चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीनाह धार के समीप पलट गई। इसमें सवार चार युवक-युवतियों को हल्की चोटें आईं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक जाड़ी अनिल चौहान ने बताया कि दिल्ली से चकराता घूमने आए युवक-युवतियां गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास लोखंडी से चकराता की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे उनकी कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार युवक-युवतियों को कार से बाहर निकाल कार को सीधा किया। उन्होंने बताया कि कार में सवार युवक-युवतियों की पहचान कृतिक मंमगाईं पुत्र सुभाष मंमगाईं निवासी दिल्ली, अमन शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी मेरठ, रिया थापा पुत्री सुजू थापा निवासी शिमला, काजल शर्मा पुत्री अंनत शर्मा निवासी देहरादून के रूप में हुई। चारों को हल्की चोटें आईं हैं। इन्हें मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। इसके बाद सभी अन्य वाहनों से वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *