कार दुर्घटनाग्रस्त में चार युवक घायल

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद आश्रम को जाने वाली सड़क में फोर्ती के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवक घायल हो गए हैं। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फोर्ती गांव के पास सड़क घंसने के कारण शुक्रवार देर शाम स्वीफ्ट डिजायर यूके 03ए 3839 कार अननियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक आकश साह,रामू, दीपक शर्मा, अवि भट्ट घायल हो गए। चारों घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए नीजि अस्पताल लोहाघाट लाया गया। घायलों में आकाश साह और रामू की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें उपचार के लिए चम्पावत के निजी अस्पताल ले गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश चंद्र ,सुमित कुमार , विजय मनराल , संजय गड़कोटी, धीरज भट्ट, पुष्कर कुमार, दीपक पुनेठा, गिरीश उपाध्याय आदि ने बताया कि सड़क घंसने के कारण दुर्घटना हुई है। उन्होंने लोनिवि से जल्द रोड के दुरुस्तीकरण की मांग उठाई। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि मौसम साफ होते ही रोड में सही कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *