दो लोगों से 1़31 लाख की धोखाधड़ी

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर की दो महिलाओं से साइबर अपराधियों ने लाखों की धोखाधड़ी कर ली। जानकारी के मुताबिक शारदा घाट निवासी रूपाली को बीते दिनों एक अज्ञात नंबर से कल आया। जिसमें ठग ने 25 लाख की लटरी लगने की बात कह खाते की जानकारी ले ली। जानकारी के अभाव में महिला ने गोपनीय चीजें शेयर कर दी जिसके बाद उसके खाते से ठगों ने 82 हजार से अधिक उड़ा लिए। इसके अलावा पीलीभीत कमला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि साइबर ठगों ने ऐनी डेस्क के माध्यम से अनलाइन धोखाधड़ी की दी। बताया कि झांसे में लेकर ठगों ने एप डाउनलोड करने के बहाने 49 हजार से अधिक की धनराशि खाते से उड़ा ली। दोनों ने साइबर सेल से जांच की मांग उठाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *