खटीमा में विदेश भेजने के नाम पर 2़20 लाख की ठगी

Spread the love

रुद्रपुर। जमौर निवासी दो युवकों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर विदेश भेजने के नाम पर 2़20 लाख की ठगी की शिकायत की है। एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपे शिकायती पत्र में जीशान शाह व दिलशाद अहमद निवासी जमौर ने कहा कि वे बेरोजगार हैं। रोजगार की तलाश कर रहे थे। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति और महिला ने उन्हें कतर में काम दिलाने की बात कही और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति देने को कहा। उन दोनों ने 15 जनवरी 2021 को दो लाख बीस हजार रुपये उन्हें सौंप दिए। रुपये लेने के बाद कहा कि एक माह के अंदर वे उन्हें कतर भिजवा देंगे। एक माह बाद उन्हें दुबई भेज दिया गया। वहां पर दो माह रखा, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। बिना नौकरी दिलाए ही उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। भारत वापस आने के बाद भी आरोपी उन्हें कतर में नौकरी दिलाने का वायदा करते रहे। दो साल बाद जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *