सीबीआई अफसर बनकर महिला से चार लाख की ठगी

Spread the love

हरिद्वार। साइबर ठगों ने कनखल निवासी एक महिला से पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी कॉल और वीडियो कॉल पर महिला को धमकाते रहे कि उसके खिलाफ 24 एफआईआर दर्ज हैं और नाम पर वारंट जारी है। घबराई महिला ने तीन किस्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़िता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता क्रिस्टल शर्मा पत्नी विजय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को दोपहर दो बजे उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका नंबर बंद किया जा रहा है। इसके बाद लगातार अलग-अलग नम्बरों से कॉल और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आईं। कॉल करने वालों ने खुद को टेलीकॉम ऑफिस दिल्ली और मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *