आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

Spread the love

रुद्रपुर(। युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 15.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमनदीप सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी बाबा बुद्धा इन्क्लेव, तरनतारन पंजाब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2024 में उसके मौसी के पुत्र रंजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी आवास विकास किच्छा के माध्यम से जसमान सिंह बेदी पुत्र राजू बेदी, सुखवीर बेदी उर्फ बिल्ली निवासी बेदी मोहल्ला किच्छा और अमन निवासी माधवपुर, बहेड़ी बरेली ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। इसके एवज में आरोपियों ने उससे 15.50 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे फर्जी कागजात थमा दिए, जिसके चलते अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट से वापस भेज दिया। पीड़ित द्वारा रकम वापस मांगने पर जसमान के पिता राजू बेदी ने गाली-गलौज करते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि रविवार रात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *