दिव्यांगजनों को वितरित किए निशुल्क सहायता उपकरण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एंव समाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग ) द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर एडिप एंव राष्ट्रीय वयोश्री योजना में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिलास्तरीय नि:शुल्क सहायता उपकरण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 487 लाभार्थियों को 1200 से भी अधिक उपकरण दिए गए। क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में भारतीय त्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किए गए शिविर का उद्घाटन गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति दिव्यांग शरीर से नहीं बल्कि मन से होता है। आज कई दिव्यांग व्यक्ति अपनी शारीरिक दिव्यंगता को दरकिनार करते हुए अनेकों ऐसे कार्य कर रहे हैं जो स्वस्थ व्यक्ति भी नहीं कर पाता है। कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में मनाए जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ऐसी गतिविधियों द्वारा विकास के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसी निमित सामाजिक अधिकारिता शिविर का भी आयोजन किया गया है। कहा कि आज नया भारत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कल्पनाएं और नई योजनाएं लेकर हर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। भारतीय त्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के प्रबन्धक अनुपम प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को एडिप एंव राष्ट्रीय वयोश्री योजना में समाज के सबसे निचले स्तर पर निवास कर रहे दिव्यांग जनों के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए है। इस योजना के तहत आज 320 वरिष्ठ जनों व 167 दिव्यांग जनों को कुल 77 लाख मूल्य के 1200 से भी अधिक उपकरण वितरित किये गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिपंअ अमरदेई शाह, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग द्वारा अपने स्टाल लगाकर कैम्प में आए लोगों की जांच व सहायता की। कार्यक्रम में अगस्त्यमुनि ब्लक प्रमुख विजया देवी, प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, त्रिम अंग निर्माण निगमके सहायक प्रबन्धकाषिराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, अनिल कोठियाल, श्रीनन्द जमलोकी, रामचन्द्र गोस्वामी, चन्द्रशेखर बेंजवाल सहित दूर दराज से आये लाभार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *