एलबीएस में लगा निशुल्क पुस्तक मेला

Spread the love

हल्द्वानी()। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में निःशुल्क पुस्तक वितरण मेला आयोजित किया गया। छात्र- छात्राओं को पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने की। यूओयू से डॉ. रेखा बिष्ट एवं मधु डोगरा विशेष तौर पर मौजूद रहीं। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. रीता दुर्गापाल ने बताया कि अध्ययन केंद्र द्वारा पूरे माहभर छात्रों के लिए निःशुल्क पुस्तक वितरण अभियान चलाया जा रहा है। प्राध्यापक डॉ. कमला पांडे, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. हेमचंद्र पांडे, डॉ. गीता तिवारी पांडे, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. राजेंद्र कुमार सनवाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. बिपिन जोशी, सहित राकेश, उमाशंकर दुम्का आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *