चरबंग में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं विद्या केंद्र खोला

Spread the love

चमोली। चमोली जिले के नन्दा नगर क्षेत्र स्थित चरबंग गांव में विद्या के भरोसे संस्था के द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं विद्या केंद्र खोला गया है। सेंटर में एक शिक्षक की तैनाती और 5 कंप्यूटर लगाये गये हैं। जिसका खर्च संस्था के द्वारा वहन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष ष्ण कुमार सुंदरियाल और संचालक दौलत सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले चरण में नंदानगर क्षेत्र के 20 गांवों में इसी वर्ष के अंत तक कंप्यूटर सेंटर खोलने की योजना है।
संस्था के संचालक दौलत सिंह बिष्ट नंदानगर के ही मूल निवासी हैं,और वर्तमान समय में दिल्ली में ही उद्योगपति हैं।उनका कहना है कि वह जल्द ही नंदानगर क्षेत्र के सभी गाँवों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना है। साथ ही जनपद के लिये भविष्य को लेकर उनकी कई योजनाये हैं, जिनको पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर चरबंग गांव के ग्राम प्रधान भवान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, उपप्रधान कविता देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *