महिलाओं के लिए शुरू हुए निशुल्क कटिंग व टेलरिंग प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी की ओर से द्वारीखाल के चैलूसैंण व एकेश्वर के मौन्दाड़ी में तीन माह का निशुल्क कटिंग एवं टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
शुक्रवार को द्वारीखाल के चैलूसैंण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड सुबेदार राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे रोजगार परक प्रशिक्षणों से महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रशिक्षिका विनीता देवी ने कहा कि तीन माह के प्रशिक्षण में महिलाएं पूर्ण रूप से दक्ष होकर अपना रोजगार स्थापित कर सकती हैं। साथ ही वर्तमान समय में फैशन के इस दौर में अपने हुनर से रेडिमेड गारमेन्ट का व्यवसाय भी चला सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अनामिका ने किया। यहां ग्राम मलखाल, शिमल्या डान्डा, देवपुरी, चैलूसैंण, सुराड़ी, क्यार व पाली आदि गांव की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। कार्यक्रम में शान्ति देवी, काजल, अर्चना, कविता, सरोज भंडारी आदि उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ मौन्दाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने कहा कि गांव में शुरू हुए प्रशिक्षण महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में नीलम देवी, वर्षा देवी, कामिनी, सोनी नेगी, अंकिता, रचना देवी, रुचिता, साधना देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *