170 मरीजों को बांटे निशुल्क चश्मे

Spread the love

 

चम्पावत।घ् लालकुआं में विशेष स्वच्छता सप्ताह के अंतिम दिन प्रशासन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और कोतवाली पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं औद्योगिक संस्थानों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई की गई। यहां साप्ताहिक हाट बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर, सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार एवं हल्दूचौड़ स्थित गन्ना सेंटर प्रांगण में आयोजित विशेष स्वच्छता सप्ताह को लेकर हल्दूचौड़ और लालकुआं नगर एवं यहां से लगी विभिन्न कलोनी में वृहद स्वच्छता अभियान 4 सेक्टरों में चलाया गया। यहां एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार और सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह, ईओ राहुल कुमार सिंह सीओ संगीता, प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट आदि रहे। इसके अलावा राजकीय इंटर कलेज, पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र समेत सरकारी कार्यालयों में अभियान चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *