11 जुलाई से शुरू होगी मुक्त विवि की परीक्षाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आगामी 11 जुलाई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी रखने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया गया है। मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. एमसी पुरोहित ने बताया कि पौड़ी क्षेत्र के 9 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा भवन में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रोनिक संचार उपकरणों को लाना सख्त मना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *