हर्षोल्लास के साथ मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती

Spread the love

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 130वां जयंती समारोह अल्मोड़ा जिला पंचायत धारानौला में हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने उनकी मूर्ति में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। सालम समिति अल्मोड़ा की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने धौनी के तित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने धौनी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून बनना चाहिए। बाद में समिति ने लेप्रोसी मिशन कर्बला में कुष्ठ रोगियों को खाद्यान्न वितरण किया। इस मौके पर सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा लोकमणी भट्ट, सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष बिपिन जोशी, विनोद जोशी, रेड क्रस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, डे केयर अध्यक्ष हेम जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पितांबर पांडे, शंकर चिलवाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, राजू पांडे, प्रदीप बिष्ट, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक ड. जेसी दुर्गापाल, आरएस बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *