आईएमटी में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

Spread the love

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड ल कलेज में एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीकम अनर्स के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में वरिष्ठ छात्र छात्राओं द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया । संस्थान के निदेशक ड़क केवल कुमार, प्राचार्य यू जी ड़ निमिषा अग्रवाल एवं निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन में वरिष्ठ छात्र छात्राओं ने संस्थान में सत्र 2023 के आए नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग संस्त कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पर्वतीय नृत्य, स्किट ,ग्रुप डांस, भांगड़ा, रैंप वक आदि का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व कुछ हास्य खेलो का आयोजन भी जिसमे सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एमबीए से प्रियांशु राणा मिस्टर फ्रेशर और बबीता मिस फ्रेशर चुने गए। वहीं बीबीए से वंश शर्मा एवं दिव्यांशी नेगी, बीकम (अनर्स) से पार्थ अग्रवाल एवं सुखमंजीत कौर तथा बीसीए से अंगद सिंह एवं हर्षिता उपाध्याय क्रमश: मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर चुने गए। जिनको अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व इस भव्य आयोजन का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के उप प्राचार्या ड दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र जी गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *