लॉरेंस से दोस्ती, 40 से ज्यादा क्राइम केस, .अजरबैजान से भारत लाया गया मोस्ट वांटेड मयंक सिंह

Spread the love

रांची , झारखंड पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (्रञ्जस्) ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी कुख्यात अपराधी को विदेश से गिरफ्तार कर सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित किया गया है। 40 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अज़रबैजान से गिरफ्तार कर रांची लाया गया है।
झारखंड ्रञ्जस् के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एक विशेष टीम शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मयंक सिंह को लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। मयंक सिंह पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी और धमकी देने जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं और वह विदेश में बैठकर भी अपने आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े हैं तार
जांच में सामने आया है कि मयंक सिंह के तार देश के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू गिरोह से भी जुड़े हैं। वह विदेश में बैठकर ही अपने गुर्गों के माध्यम से झारखंड में हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसी कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवा रहा था। उसकी गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अक्टूबर 2024 में हुआ था गिरफ्तार
झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि मयंक सिंह को पिछले साल अक्टूबर (2024) में अज़रबैजान के दातू में स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था। तब से ही उसे भारत लाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें अब जाकर सफलता मिली है।
उन्होंने कहा, मयंक सिंह से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे राज्य में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। उसे रामगढ़ की एक अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। एसपी ने यह भी विश्वास जताया कि विदेश में छिपे अन्य अपराधियों को भी जल्द ही प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए वापस लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *