7 नवंबर से होगा किक्रेट टूर्नामेंट का आगाज

Spread the love

विजेता टीम को मिलेगें 51 हजार रूपये
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। युवा विकास समिति चैड मल्ला खोला ब्लॉक नैनीडांडा पौडीे 7 नंवबर से क्रिकेट टूर्नामंट का आयोजन करने जा रही है। जिसमें केवल उत्तराखण्ड के ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगें
टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि युवा विकास समिति चैड मल्ला खोला युवाओं में खेल के प्रति जागरूक करने व उनके अन्दर छुपी प्रतिभा को तलाशने के लिए किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपे हुनर व प्रतिभा को नई पहचान दिलाना है। बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रूपये व ट्राफी दी जायेगी। साथ ही उपविजेता टीम को 25 हजार रूपये व ट्राफी दी जायेगी। कहा कि टूर्नामेंट का प्रवेश शुल्क 41 सौ रूपये रखा गया है जिससे दूर से आने वाले टीमों के खाने व रहने की व्यवस्था भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *