नुक्कड़ नाटक से कोरोना के प्रति किया जागरूक

Spread the love

रोटरी क्लब व पुलिस की ओर से शहर में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान कलाकारों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ नाटक कर आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आमजन का जागरूक होना जरूरी है।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी की अध्यक्षता में अभियान की शुरूआत की गई। एएसपी ने कहा कि वर्तमान में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति आम जन का जागरूक होना आवश्यक है। जागरूकता से ही हम कोरोना से खुद के साथ अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से भी बचने की अपील की। कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। शरीरिक दूरी से ही हम कोरोना को अपने से दूर रख सकते हैं। अभियान के दौरान नजीबाबाद चौराह, झंडाचौक के साथ ही कई स्थ्रानों पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात वैभव सैनी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ.केएस नेगी, सचिव ज्योति स्वरूप, उपाध्यक्ष विजय माहेश्वर, वाई पी गिलरा,अनीत चावला, विपिन बख्शी,डी पी सिहं ,वीना रावत,धीरज धर बछवाण,अशोक अग्रवाल,गोपाल बसंल,संजीव अग्रवाल ,अमित अग्रवाल ,भुवनेश कुन्ज इत्यादि रोटरी सदस्य व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *