शिक्षा से शिखर तक एनजीओ द्वारा उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण हेतु बढ़ाए कदम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा से शिखर तक एनजीओ द्वारा निरंतर उत्तराखंड मे नारी सशक्तिकरण की राह में पुन: विगत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी नारी निकेतन देहरादून में विशिष्ठ अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल के सहयोग से नारी निकेतन में उनके दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी ने जानकारी दी कि जन्मभूमि देवभूमि के सर्वांगीण विकास हेतु वो सदा तत्पर रहती है और इसे अपना कर्तव्य मानती हैं। कहा कि संस्था सदा से ही महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती है और ये प्रयास सतत जारी हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल व संस्था के बोर्ड मेंबर व व्यवसाई नरेंद्र पयाल के सहयोग से नारी निकेतन में रह रहीं महिलाओं व बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वहीं बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या जिसमें उनके आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है कार्यों को देखकर उन्हें प्रोत्साहित कर सराहना की गई। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने भविष्य में नारी निकेतन में जरूरी आवश्यक सामग्री हेतु आपसी सहयोग और आपसी सामंजस्य से कार्यों को करने की इच्छा जताई। इस मौके पर प्रीति सिंह सहित नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी, महिलाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *