बाबा केदार के आशीर्वाद से जीतेंगे कोरोना के खिलाफ जंग: कोठियाल

Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा %आप का डॉक्टर% प्रदेशवासियों को समर्पित की। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन सेवा के जरिए प्रदेश के कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन में रह रहे लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कर्नल कोठियाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड के लिए उम्मीदों भरा है। कहा कि आज केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल गए हैं और इस मौके पर वे बाबा केदार से सभी उत्तराखंड वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होगा। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आम आदमी पार्टी ने %आप का डॉक्टर% अभियान कोरोना संक्रमितों के लिए शुरू किया है। इस अभियान के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर 8800026100 पर कोई भी कोरोना संक्रमित व उनके परिजन फोन कर निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और परामर्श सकते हैं। कहा कि यह सेवा ऐसे वक्त में शुरू की गई है जब प्रदेश में अधिकतर अस्पतालों में ओपीडी सेवी बंद है और डॉक्टरों के अभाव में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से वे देहरादून में 20 बेड का सभी आधुनिक सुविधाओं वाला कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहे हैं, जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *