रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा मोर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्णप्रयाग में 18 दिसंबर को हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए मोर्चा इन दिनों तैयारियों में जुटा हुआ है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि हुंकार रैली में पौड़ी जिले से करीब 1 हजार कार्मिकों की भागीदारी करने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि हुंकार रैली को सफल बनाने को लेकर इन दिनों विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में हुंकार रैली में हिस्सा लेने की अपील की जा रही है। इस मौके पर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रेवती नन्दन डंगवाल, प्रेम चन्द्र ध्यानी, दीपक गोड़ियाल, दीपक गैरोला, सन्दीप बिष्ट, सुनील लिंगवाल, संजय नेगी, प्रवीण कुमार, डा. कमलेश कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *