खेल मैदान पर विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने को लेकर खोला मोर्चा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत राणीहाट जगत विहार में बिना वैकल्पिक खेल मैदान के आरवीएनएल द्वारा जबरन विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने को लेकर खेल प्रतिभाओं ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। विगत 23 मार्च को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न होते ही आरवीएनएल एवं पिटकुल के अधिकारी जगत विहार खेल मैदान पर आ धमके और सीधा मैदान का नाप करते हुए विद्युत सब स्टेशन बनाये जाने की बात कहने लगे। इस संबंध में आरवीएनएल एवं पिटकुल अधिकारियों से खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा जिलाधिकारी टिहरी को लिखित आदेश की कापी दिखाई गई तो उन्होंने इसे नकारते हुए जिलाधिकारी के लिखित आदेश की मांग की। मामले को लेकर खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि सरकार एवं आरवीएनएल ने वैकल्पिक खेल मैदान पर छेड़खानी की तो सारी प्रदेश के खिलाड़ी मैदान में आकर धरना प्रदर्शन करेंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *