सांसद के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने बेस अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्या सुनते हुए उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया।
सोमवार को बेस अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार व्यवस्था को बेहतर बनाना है। बेस अस्पताल में मरीजों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के लिए भी सांसद गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। कहा कि राज्यसभा सांसद रहते हुए अनिल बलूनी ने अस्पताल को सांसद निधि से आईसीयू की सौगात भी दी थी। कार्यकर्ताओं ने मरीजों व उनके तीमारदारों का हाल-चाल भी जाना। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मरीज भाजपा कार्यकत्र्ताओं या पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। भाजपा का उद्देश्य हर व्यक्ति की मदद करना है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, धर्मवीर गुसाईं, संजय रावत, राजेंद्र जजेड़ी, कमलेश कोटनाला, अमिताभ अग्रवाल, रजनी बिष्ट, आशा, विकास मित्तल, हार्दिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *