जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर बेस अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों ने सामाजिक हितों को लेकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया के नेतृत्व में सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल दिए। सदस्यों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर कार्य कर रही है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सदस्यों ने मरीजों की समस्या को सुनते हुए जल्द ही उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया। कहा कि गरीब व असहाय परिवारों को नि:शुल्क उपचार मुहैया करवाने के लिए आयुष्मान योजना चलाई जा रही है। सदस्यों ने मरीजों को आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आशीष सतीजा, सुनील गोयल, मनोज कुंडलिया, अनिता गौड़, सतीश गौड़, सूर्यकांत बलूनी, विनय शर्मा, आमिताभ अग्रवाल, रजनीश चौधरी, सुरेश शर्मा, बीना रावत, ओमप्रकाश बलूनी, धर्मवीर गुसाईं, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।