एफएसओ ने किया फायर कार्यालय का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने फायर स्टेशन मल्लीताल का शुक्रवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों का सम्मलेन कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्हें समस्याओं के निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद फायर स्टेशन कार्यालय, वॉचरूम, स्टोर, कर्मचारी बैरक, एमटी तथा मैस का निरीक्षण किया गया। फायर स्टेशन पर उपलब्ध वाहन व मशीनों को स्टार्ट कर कर्मचारियों से उपकरणों की पहचान तथा उनके संचालन के बारे मे जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *