जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 22 अक्टूबर को देवरामपुर क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाले फरार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित देवरामपुर में 22 अक्टूबर को दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की थी। हमलावरों ने एक पुलिस उपनिरीक्षक से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान बचाकर भाग रहे उपनिरीक्षक का जान से मारने की नीयत से पीछा भी किया। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव भी किया। घटना के बाद पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर अगले दिन ही पुलिस ने दस महिलाओं व चार पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, कुछ लोग फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मामले में फरार चल रहे पातीराम कालोनी निवासी प्रियांशु, देवरामपुर निवासी कैलाश व जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।