श्रीदेवभूमि संस्थान में फार्मेसी सप्ताह में हुए फन गेम

Spread the love

देहरादून()। श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड टैक्नोलॉजी पौंधा में आयोजित 64 वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह में शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने बैडमिंटन, टग ऑफ वार, शतरंज, कैरम, शॉट पुट, फेस पेंटिंग, फूड स्टॉल, म्यूजिकल चेयर, रंगोली जैसे फन गेम्स में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन डबल्स पुरुष वर्ग में हम्द, बैडमिंटन सिंगल पुरुष वर्ग में नदीम, बैडमिंटन सिंगल वर्ग महिला में शबनम, टग ऑफ वार पुरूष वर्ग में सलमान, जाहिद, केसर, सांगा, आरिफ, आर्यन प्रथम, शतरंज पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर सांगा, शतरंज महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति, शॉट पुट पुरूष वर्ग में आयुष प्रथम, शॉट पुट महिला वर्ग में मनीषा प्रथम, पेंटिंग में रितिक, आनंद विजेता रहे। मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.विजय जुयाल, संस्थान अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल, चेयरपर्सन सुमेधा नौटियाल, निदेशक डॉ.शिवानंद पाटिल ने छात्रों को रक्तदान का महत्व समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *