भोजन माता संगठन की कार्यकारिणी गठित

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में भोजन माता संगठन की कार्यकारिणी गठित हो गई है। नगर के रामलीला मैदान में हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जानकी भंडारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंजू टम्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेनू देवी उपाध्यक्ष, सुनीता जोशी सचिव, सरोज कापड़ी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हरिप्रिया, जानकी पंत, दीपा पांडे को संरक्षक चुना गया है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष भंडारी ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा मानदेय वृद्घि को लेकर वे लंबे समय से आवाज उठा रही है, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से भोजन माताओं का न्यूनतम मानदेय दस हजार, पांच लाख का बीमा, 12 महीने का मानदेय पूरा देने की मांग की है। यहां ललिता शाही, शांति चंद, सुनीता बिष्ट, बसंती देवी, इंदिरा देवी, संगीता, नंदा देवी, कमला पंत, भागीरथी कुंवर, दीपा सामंत, भागीरथी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *