चौबट्टा-खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के हॉट मिक्स के लिए धनराशि स्वीकृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खिर्सू ब्लाक के चौबट्टा-खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के हॉट मिक्स के लिए 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस मोटर मार्ग के हॉट मिक्स होने से खिर्सू ब्लाक के बुदेशु, जोगड़ी, पोखरी, मंगलाकोटी, नवाखाल, धारखोला व चोरकंडी आदि गांवों को तो लाभ मिलेगा। साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा करने और पर्यटकों को भी एक अतिरिक्त सुगम मार्ग मिल सकेगा।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चौबट्टा-खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के हॉटमिक्स हो जाने से बुदेशु, जोगड़ी, पोखरी, मंगलाकोटी, नवाखाल, धारखोला, चोरकंडी आदि गांवों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ जाने वाले भक्तों को भी यात्रा करने और पर्यटकों को भी एक अतिरिक्त सुगम मार्ग मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि खिर्सू-खेड़ाखाल हॉट मिक्स मोटर मार्ग की लंबे समय से मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। कहा कि जल्द ही हाटमिक्स का कार्य शुरू हो जाएगा और बहुत जल्द स्थानीय जनता, यात्रियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिलने लगेगा। मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, बुदेशु के प्रेम सिंह, जोगड़ी की सीता देवी, नवाखाल के विनोद, धारखोला के नरेंद्र पवार, चोरकंडी के हिम्मत सिंह आदि ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *