गैस गोदाम लिंक मार्ग सुधारीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत

Spread the love

अल्मोड़ा। वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहे गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए शासन ने एक करोड़ अड़तीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। विदित हो कि इस लिंक मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लगातार प्रदर्शन किए थे तथा एक माह पूर्व उक्त सड़क पर धरना दिया था। कर्नाटक के द्वारा चेतावनी भी दी गई थी कि यदि एक माह के भीतर सड़क सुधारीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की गई तो वे वृहद जन आन्दोलन के साथ चक्काजाम, आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। उनके धरने का बड़ा असर देखने को मिला। सड़क सुधारीकरण के लिए शासन से एक करोड़ सैंतीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग अल्मोड़ा का मुख्य लिंक मोटर मार्ग है जिसके सुधारीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा धनराशि स्वीकृत की गयी है जिसका हम समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क का सुधारीकरण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाए, साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि उक्त कार्य में उच्च स्तरीय गुणवत्ता बरकरार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *