पीएम आवास योजना के तहत पात्र लोगों को दी धनराशि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के खातों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त अवमुक्त की गई है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए 946 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें समस्त पात्र लोगों को प्रथम किश्त 60 हजार की धनराशि आंवटित की गई है। साथ ही 752 पात्र लोगों को द्वितीय किश्त 40 हजार धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि 171 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा उन्हें अंतिम किस्त 30 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *