ग्राम पंचायतों को आपदा मद से सैनिटाइज के लिए धनराशि दी जाय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों में सैनेटाइजेशन के लिए मिलने वाली धनराशि को केंद्र व राज्य वित्त के अनटाइड फंड से हटाकर दूसरे मद से देने की मांग की है। संगठन ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या के हल की मांग की है।
सीएम को भेजे गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष कमल रावत ने कहा कि कोरोना काल की पहली लहर के समय प्रधानों ने जानजोखिम में डालकर संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्य किया। लेकिन अभी तक पिछले बकायों का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे ग्राम प्रधानों को आर्थिकी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी सीएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए नगर निकाय की तर्ज पर ग्राम पंचायतों को केंद्र व राज्य वित्त के अनटायड फंड के बजाय आपदा मद से सैनिटाइज के लिए धनराशि दी जानी चाहिए। उन्होंने सीएम से जल्द 12 सूत्रीय मांगों को भी हल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *