विवाहिता की हत्या का आरोप, जताया रोष

Spread the love

26 अक्टूबर को जहर खाने से हुई थी विवाहिता की मौत
तहरीर के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज करने पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
26 अक्टूबर को जहर खाने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर मृतिका की मां व अन्य रिश्तेदारों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का अरोप लगाते हुए जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई।
सोमवार को मृतिका की मां व अन्य रिश्तेदारों ने अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल से मुलाकात की। मृतिका की मां प्रतिमा देवी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनकी बेटी का विवाह खूनीबड़ निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ वर्ष बाद भी लड़का नहीं होने पर ससुराल पक्ष उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगा। यही नहीं कई बार ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी का गर्भपात भी करवाया था। बताया कि 26 अक्टूबर को उनके दामाद ने उन्हें फोन कर बेटी को अपने घर लेजाने को कहा। फोन पर बात करने के दौरान उनकी बेटी के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही थी। इसी दिन देर शाम उनके दामाद ने दोबारा फोन किया और बताया कि तुम्हारी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी है। बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को जबरन जहर देकर मारा गया है। वहीं, एएसपी शेखर सुयाल ने बताया की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *