जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता के वार्ड संख्या 33 में रह रहे अनुसूचित जाति के लोगों ने पट्टे आवंटन न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि वे लगभग सौ वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें पट्टे आवंटित नहीं किए गए।
लोगों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि वे लोग विगत चार पीढ़ियों से हल्दूखाता में निवासरत है। विगत कई वर्षों से वे लोग शासन-प्रशासन से पट्टे आवंटन करने की मांग कर रहे है। कहा कि उनके नाम भूमि दर्ज न होने के कारण उन्हें सरकार के माध्यम से दी जा रही योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से उन्हें पट्टे आवंटन करने की मांग की है। इस मौके पर दर्शन सिंह, प्रसन्न सिंह, तेज सिंह, वीर सिंह, दया किशोर, आशा देवी, बृजपाल सिंह, फूलचंद, अनीता देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, कल्पना देवी, नीलम देवी मौजूद रहे।