सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में सैकडों हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण की जद में है। लेकिन, अभी तक सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
विकास समिति की ओर से उपजिलाधिकारी सोहन सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कहा कि वर्तमान में जहां वन भूमि अतिक्रमण की जद में है, वहीं अन्य सरकारी भूमि पर भी कब्जे हो रखे हैं। कहा कि अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी जमीन भूमि पर बाहरी प्रदेशों से आए लोगों की बसागत की जा रही है। कहा कि सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाती है। लेकिन, दबंग लोगों के भवनों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सरकारी जमीनों पर तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इस मौके पर जानकी बल्लभ मैंदोला, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, विपुल उनियाल, दुर्गाप्रसाद दूबे, शशिमोहन उनियाल, सावित्री रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *