ऑनलाइन बैठक में समस्याओं का समाधान नहीं होने से कार्मिकों में रोष

Spread the love

अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद शाखा की ऑनलाइन बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। शासन से हठधर्मिता छोड़ मांगों के समाधान के लिए आगे आने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी विषम परिस्थिति में भी अपने दायित्व के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति कतई आंखें मूंदे बैठी है। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। ऑनलाइन बैठक में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर कर सभी बड़े चिकित्सालयों में इलाज की सुविधा दिए जाने, विभिन्न विभागों में कार्मिकों के रिक्त पदों को भरने, ग्रेड पे में बढ़ोतरी करने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ललित तिवारी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। गणेश मठपाल व हुकुम बनौला संरक्षक, हरी प्रसाद व किशन भंडारी सलाहकार, रणजीत जीना, जुनैद रहमान, पान सिंह लटवाल उप सलाहकार, पान सिंह कनवाल, बलवंत मेहरा, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह महामंत्री, महेंद्र सिंह कनवाल, राकेश सिलेलान को लेखा निरीक्षक मनोनीत किया गया है। वहीं 10 प्रचार मंत्री, 14 संगठन मंत्री, सात संयुक्त मंत्री, 11 क्षेत्रीय मंत्री तथा 19 कर्मचारियों को उप क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर राजेंद्र सिंह डांगी, कुबेर सिंह बिष्ट, कमल राम, गोपाल आगरी, रमेश गिरि गोस्वामी, प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, रमेश कनवाल व पंकज गोस्वामी को शामिल किया गया है। बैठक की अगुवाई ललित तिवारी तथा संचालन महेश आर्या ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *