पेट्रो पदार्थों की बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस में रोष

Spread the love

बागेश्वर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के नाम पर राजनीति हो रही है। दाम तेजी से बढ़ाए गए, लेकिन कीमतों में मामूली कमी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब भी पेट्रोलियम पदार्थ काफी महंगी दरों पर मिल रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें हजार रुपया प्रति सिलिघ्ंडर तक जा पहुंची है। जिसके कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। कहाघ् कि जब तक सरकार ईधन की कीमतों में कमी नहीं करेगी कांग्रेस जनता के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रदेश महामंत्री बालष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युुवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *