कफ्र्यू बढ़ाए जाने को लेकर व्यापारियों में रोष

Spread the love

चमोली। करोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने के फैसले पर कर्णप्रयाग के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि जब चार धाम यात्रा तक में छूट दे दी गई है तो फिर बाजारों के लिए कर्फ्यू का फैसला सही नहीं है। गर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरीश सती ने कहा कि सरकार ने मिठाई की दुकानें सप्ताह में पांच दिन खोलने का फैसला दिया है। साथ ही चार धाम यात्रा को भी खोल दिया गया है। लेकिन अन्य दुकानों को महज तीन दिन खोले जाने से व्यापारी वर्ग खास नाराज है। कहा कि सरकार के अदूरदर्शिता पूर्ण फैसलों से छोटा व्यापारी कर्जदार होने के अलावा परिवार के पालन-पोषण के संकट से गुजर रहा है। व्यापारी प्रताप लूथरा का कहना है कि चार धाम यात्रा तीन जिलों के लिए खोल दी गई है। लेकिन होटल, रेस्तरां, लॉज और अन्य दुकानें बंद होने से यात्री कहां रूकेंगे, कहां खाएंगे या अन्य सुविधाएं कहां से मिलेंगी यह स्पष्ट नहीं है। व्यापारी अनूप चौहान का कहना है कि सरकार व्यापारियों को बेरोजगार करने पर आमादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *