यशपाल आर्या के स्वागत कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने पर युकां में रोष

Spread the love

बागेश्वर। केबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के स्वागत कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने पर युकां कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश सरकार व नैनीताल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन पर काम कर रही है। सरकार को अब कांग्रेस से डर लगने लगा है। महंगाई और बेरोजगारी उनकी नैया डुबाने के लिए काफी है।
पंत पार्क में युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल जिला प्रशासन ने मंत्री यशपाल आर्या के स्वागत कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। प्रशासन ने कोविड का हवाल देकर अनुमति नहीं दी, जबकि भााजपा के नेता बगैर मास्क तथा सोशल डिस्टेंस के कार्यक्रमों को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस के मजबूत होने से भाजपा घबरा गई है। अब वह नये तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडेय आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *