नई दिल्ली , लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रश्नकाल में सवालों के जवाब देते हुए देश का ‘रोड-मैप’ सामने रखा। गडक़री ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद कटरा से दिल्ली सडक़ से बस 6 घंटे का सफर, जम्मू से श्रीनगर का 9 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा।
इसी के साथ गडक़री ने कहा कि इंदौर से शुरू होने वाला हाइवे आपको सीधे हैदराबाद उतारेगा। अगले 2 साल में करीब 25 हजार किलोमीटर सडक़ें 2 से 4 लेन में बदली हुई दिखाई देंगी। शिवसेना (यूबीटी) के परभणी से सांसद संजय हरिभाऊ जाधव ने लोकसभा में गडकरी ने कहा कि तिरुपति बालाजी से हैदराबाद जाने के लिए परभणी से नांदेड, नरसी, देवनूर का रास्ता अगर छह लेन बनता है, तो मराठवाड़ा और विदर्भ के लोगों को बहुत सुविधा होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या संभाजीनगर से पुणे और परभणी से पुणे का रास्ता बनेगा? जिसका जवाब देते हुए गडक़री ने कहा कि पुणे से औरंगाबाद (संभाजीनगर) का रास्ता बहुत अहम है। यह पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा को जोड़ता है। पूरे महाराष्ट्र का जैसा मुंबई के साथ संबंध है, वैसे ही पुणे के साथ है। हमने यहां के लिए एक रास्ता निकाला है। पुणे से संभाजीनगर के लिए एक नया ग्रीन अलाइनमेंट तैयार किया गया है। पुणे से संभाजीनगर के लिए 15 हजार करोड़ का नया हाइवे बनेगा। इसका अलाइनमेंट तैयार है। सरकार का इसमें एक रुपया नहीं लगेगा। इससे पुणे से संभाजी नगर का सफर छह घंटे की जगह दो घंटे में होगा। गडकरी ने बताया कि इंदौर से हैदराबाद हाइवे बन रहा है। इस पर काम शुरू है। यह हाइवे नांदेड तक आएगा. नांदेड के बाद हैदराबद तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि परभणी से नांदेड के बीच हाइवे है। उसमें ट्रैफिक बढ़ता है, तो विस्तार पर विचार किया जाएगा।गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार ने इन्फ्रास्ट्रकर में पीछे छूटे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों पर फोकस किया है। 2 लाख करोड़ के काम अकेले जम्मू कश्मीर में हो रहा है। 105 टनल बना रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी जोजिला टनल जो 12 हजार करोड़ रुपये में बननी थी, वह साढ़े 5 हजार करोड़ में तैयार हो रही है। इसका 70 पर्सेंट काम पूरा हो चुका है। कश्मीर में बीआरओ को भी काफी काम दिया गया है। कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए हृ॥ढ्ढ के तर्ज पर हृ॥ढ्ढष्ठष्टरु बनाया गया है। जम्मू कश्मीर में 105 टनल का काम चल रहा है। केवल जम्मू से श्रीनगर में 36 टनल पर काम चल रहा है। 22 पूरी हो चुकी हैं। जम्मू से श्रीनगर आने में 9 घंटे लगते थे, वह अब तीन साढ़े 3 घंटे में हो जाएगा। कटरा से दिल्ली तक सीधे 6 घंटे में पहुंच जाएंगे।