गगवाड़स्यूं महोत्सव 23 दिसंबर से, तैयारियां शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड पौड़ी के ल्वाली में 23 दिसंबर से तीन दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव में जहां लोक गायक गजेंद्र राणा और अमित सागर की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं महिला मंगल दल व क्षेत्र के स्कूली बच्चें मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाड़स्यूं ल्वाली द्वारा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाड़स्यूं ल्वाली के उपाध्यक्ष मनोज जखमोला ने बताया कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत गगवाड़स्यूं महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन 23 दिसंबर को मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी करेंगे। महोत्सव के पहले दिन लोक गायक गजेंद्र राणा की प्रस्तुतियां होंगी। 24 दिसंबर को क्षेत्र के महिला मंगल दल और स्कूली बच्चो की संस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 25 दिसंबर को समापन दिवस पर लोक गायक अमित सागर व टीम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया कि महोत्सव की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रांसी स्टेडियम पौड़ी व ल्वाली बाजार टीम के बीच खेला गया। जिसमें रांसी स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल देवलगढ़ व गणियां गांव के टीमों के बीच होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्राथमिक वर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण, सचिव पदमेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष शंकर चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *