राजकीय ठेकेदार संघ थराली के महामंत्री बनें गजेंद्र

Spread the love

चमोली : राजकीय ठेकेदार संघ थराली अध्यक्ष दिनेश रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुक्रवार को यशपाल सिंह नेगी, हरेंद्र गडिया, दर्शन सिंह नेगी को संरक्षक बनाया है। इसके अलावा सुजान सिंह भंडारी, प्रेम शंकर रावत, गोपाल सिंह दानू को उपाध्यक्ष, दलवीर रावत, नैन सिंह खत्री, गजेंद्र रावत को महामंत्री, मनोज चंदोला को सचिव राकेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, खिलाफ सिंह बिष्ट को महासचिव, विनोद चंदोला को मीडिया प्रभारी, उमेश पुरोहित को सह मीडिया प्रभारी चुना गया है। अध्यक्ष दिनेश रावत की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्रवाई का वाचन करने के उपरांत आय व्यय पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया अगर ठेकेदार संघ थराली कोई निर्णय लेता है सभी को मान्य होगा। प्रदेश कार्यकारिणी मंडल कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी के लिए सदस्यों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बुटोला, कमलेश चंदोला, दिनेश बिष्ट, रमेश जोशी, कैलाश चंद्र, गोपाल सिंह दानू, हुकम सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह रावत, राजेंद्र रावत, श्यामलाल, मनोज पाल, बालम सिंह, प्रमोद सिंह, खिलाफ सिंह रावत, खिमानंद जोशी, हीरा सिंह, प्रेम बल्लभ शर्मा, कुंदन परिहार, अनुवीर चिनवा, राकेश जोशी आदि ठेकेदार मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *