गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Spread the love

पिथौरागढ़। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत सस्ता गल्ला विक्रेता शासन-प्रशासन की अनदेखी से आहत हैं। विक्रेताओं ने पांच दिन का समय देते हुए कहा कि अगर इस समयावधि में उनकी मांगों को लेकर कोई पहल नहीं हुई तो वे सभी सामूहिक तौर पर इस्तीफा देंगे। सोमवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं का बेमियादी धरना छठे दिन भी जारी रहा। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में विक्रेता खाद्य पूर्ति विभाग पहुंचे विक्रेताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने पर बैठ गए। विक्रेताओं ने कहा बीते पांच दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पूर्व में भी सरकार ने उन्हें झूठा आश्वासन देकर आंदोलन रोक दिया, लेकिन इस बार वे अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा 13 अगस्त तक अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 14 अगस्त को सामूहिक तौर पर इस्तीफा देंगे। जिले भर में करीब 750 से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेता हैं। इनके हड़ताल पर जाने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
ये रहे शामिलरू धारचूला अध्यक्ष केशर सिंह धामी, पूरन सिंह गडिया, कल्यान सिंह धामी, गोपाल सिंह परिहार, थल अध्यक्ष चंदन सिंह देउपा, सोबन सिंह कार्की, जिला महासचिव कैलाश जोशी, कोषाध्यक्ष ललित सिंह महर, कमल टम्टा, विजय कापड़ी, विनोद जोशी, भागीरथी बिष्ट, भावना अग्रवाल, जमन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *