निगम कर्मचारियों का आभार जताने पहुंचे गामा

Spread the love

देहरादून। दून शहर के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सोमवार को नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताने के लिए पहुंचे। उन्होंने सभी को गुलाब का फूल देकर और शल भेंटकर अपने कार्यकाल को सफल बनाने के लिए सहयोग के लिए आभार जताया। सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सुनील उनियाल गामा ने नवनियुक्त नगर आयुक्त गौरव कुमार को पदभार ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह बारी बरी से सभी अनुभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। इसके बाद डाटकाली मंदिर में परिवार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के कई पार्षद, भाजपा और कांग्रेस के नेता व अन्य लोग भी आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नाम बहादुर, सचिव सत्येंद्र कुमार, धीरज, राजेश, महिपाल, ब्रिजमोहन आदि मौजूद थे।
गामा बोले जनता की सेवा रहेगी जारी
निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि बेशक नगर निगम में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है। लेकिन वह जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि निगम के शेष बचे कार्यों को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *