दिवाली में जुआरी भी सक्रिय, चार पकड़े

Spread the love

 

पिथौरागढ़। सीमांत में दिवाली पर्व में जुआरी भी सक्रिय हो गए हैं। जाजरदेवल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय और प्रभारी एसओजी हेम चंद तिवारी के नेतृत्व में वड्डा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान हिमांशु, विशाल राज, जीवन व धीरज को टीम ने जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके पास से 44हजार 800 रुपये व ताश की गड्डी भी बरामद हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में वड्डा चौकी प्रभारी जितेन्द्र सोराड़ी, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह खनका, सोनू कार्की, गोविंद रौतेला, कैलाश फर्त्याल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *