गांधी ने दुनिया को दिया सत्य अहिंसा का संदेश

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को याद किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि बापू ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। सोमवार को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को श्रद्घासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी के कार्यों को याद किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर ध्वजारोहण भी किया। यहां जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, ब्लक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, मोहन सिंह अधिकारी, विवेकानंद जोशी, बालादत्त थ्वाल, अशोक वर्मा, धीरज नेगी, सौरभ साह, जगदीश जोशी, प्रकाश बोहरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *