गीत व भजनों के साथ मनाई गांधी जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा गीत, भाषण, भजन, व दोनों महापुरूषों से सम्बधित पे्ररक प्रंसगों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल केमनी द्वारा शिशुओं को दोनों महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा समस्त स्टॉफ को मतदाता शपथ दिलाई। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा भैया-बहिनों का मार्ग दर्शन किया गया कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह रावत आचार्य द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *