गांधी पर्यटन-पथ डॉक्यूमेंटी का हुआ विमोचन

Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से ‘उत्तराखंड में गांधी पर्यटन-पथ’ नाम से बनाई डॉक्यूमेंट्री का स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर चौरास में विमोचन किया गया। गौरतलब है कि महात्मा गांधी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था यही कारण था वो अपने जीवनकाल में अलग अलग समय में 6 बार उत्तराखंड के भ्रमण पर आये।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो गुप्ता ने महात्मा गांधी के उत्तराखंड प्रवास के विषय में जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रो डीआर पुरोहित, गांधीवादी चिन्तक प्रो हिमांशु बौड़ाई तथा विभागाध्यक्ष प्रो गुप्ता ने डॉक्यूमेंट्री का विधिवत विमोचन किया। लगभग 23 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से महात्मा गांधी के द्वारा अलग अलग समयों में की गई यात्रा को खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है, जिसमें हरिद्वार ,ऋषिकेश ,देहरादून ,मसूरी से लेकर नैनीताल,अल्मोड़ा,ताकुला अनाशक्ति आश्रम कौसानी एवं बागेश्वर की यात्राओं को दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में प्रयुक्त डॉ संजय पांडे तथा लता पांडे द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन का गढ़वाली में गायन किया गया है। डॉक्यूमेंट्री के निर्माण में विशेषज्ञ के रूप भूमिका निभाने वाली प्रो हिमांशु बौड़ाई ने उत्तराखंड में महात्मा गांधी के द्वारा भ्रमण किये गए स्थानों को पर्यटन के नक्शे पर अंकित करने के साथ ही महात्मा गांधी के विचारों को भी आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां दुनियाभर में उनके नायकों से जुड़ी धरोहरों को पर्यटक तथा ऐतिहासिक महत्व की दृष्टि से सहेजकर रखा जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन सीएस चौहान के द्वारा किया गया तथा महेश पैन्यूली और हरीश भट्ट फोटोग्राफी संयोजक हैं। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एमएस नेगी,राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एमएम सेमवाल, डा सर्वेश उनियाल, प्रो सुन्द्रियाल, प्रो राजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. पुष्कर सिंह नेगी ने किया।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *